रेल दुर्घटना और आपदा से निपटने के लिए आरपीएफ ने किया मॉक ड्रिल

    रेल दुर्घटना और आपदा से निपटने के लिए आरपीएफ ने किया मॉक ड्रिल

    लातेहार(LATEHAR)-धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर रेल दुर्घटना और आपदा से निपटने को लेकर बरवाडीह आरपीएफ की एक टीम का गठन किया गया है. बता दें कि इस टीम का गठन इंस्पेक्टर पीएस शर्मा के नेतृत्व में किया गया. जहां आपदा और रेल दुर्घटना से निपटने को लेकर गठित टीम के द्वारा पोस्ट मुख्यालय में मॉक ड्रिल कराते हुए अधिकारियों और जवानों को जानकारियां दी गई.

    मॉक ड्रिल के माध्यम से दी गई आवश्यक जानकारी

    मौके पर मॉक ड्रिल के माध्यम से दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति के प्राथमिक उपचार करने के साथ-साथ बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने समेत कई बिंदुओं पर जानकारियां दी गई. आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस शर्मा ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर टीम गठन के साथ लगातार पूरी टीम को आपदा से निपटने को लेकर प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है. जिसके लिए टीम के पास सभी तरह की सामग्री भी बड़ी अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई हैं. इससे बड़ी से बड़ी दुर्घटना के दौरान राहत और बचाव का कार्य आसानी से किया जा सकेगा.

    रिपोर्ट:शशि शेखर,लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news