गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

    गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का  पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

    चतरा ( CHATRA) -  कोयलांचल में बमबारी और गोलीबारी कर आतंक फैलाने वाले गैंगस्टर अमन साहू गिरोह को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना में कार्य कर रही, आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के साइट कार्यालय में बमबारी व कंपनी के कर्मियों पर गोलीबारी कर आतंक फैलाने वाले गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के एक और पेशेवर अपराधी गणेश मुण्डा को टंडवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके पूर्व में भी गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अभियुक्त ने कांड में शामिल अभियुक्तों को घटना अंजाम देने के पूर्व अपने घर में छूपा के रखने तथा घटना के बाद अभियुक्तों को भगाने में मदद करने की बात स्वीकार किया है. उक्त अभियुक्त घटना के समय और घटना के बाद भी अभियुक्तों के सम्पर्क में था. सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हजारीबाग केरेडारी से की गई है.

    रिपोर्ट :  संतोष कुमार, चतरा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news