राजधानी में महिला ऑटो चालकों ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजा

    राजधानी में महिला ऑटो चालकों ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजा

    रांची(RANCHI )- राजधानी रांची में पिंक ऑटो चालक महिलाओं के द्वारा विश्वकर्मा पूजा मनाया गया.40 महिलाओं की पूरी टीम पिछले 7 वर्षों से रांची में विश्वकर्मा  पूजा मना रही हैं.इन महिलाओं के द्वारा पिंक पंडाल को सुसज्जित कर भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है.सभी महिलाओं का ड्रेस कोड भी पिंक ही रहता है.

     40 महिलाएं चलाती हैं पिंक ऑटो 

    महिलाओं के लिए महिलाओं के द्वारा पिंक ऑटो राजधानी रांची में चलायी जाती है.सभी महिला ऑटो चालक बेहद ही हर्ष और उल्लास के साथ भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा और आराधना करती हैं.आमतौर पर महिलाएं घर में भगवान की पूजा करती हैं.इन कर्मठ महिलाओं ने सबसे हट कर और अनोखा कार्य किया है.गौरतलब हो कि सभी महिलाएं पिंक ऑटो से महिलाओं को ही सर्विस देती हैं.कुल महिला चालकों की संख्या 40 है.सभी महिला चालक पिंक ड्रेस में ही ऑटो चलाती हैं.झारखण्ड का एकमात्र जगह जहां महिलाओं के द्वारा मनाया जा रहा है विश्वकर्मा पूजा. 

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची  ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news