फैक्ट्ररी से रहस्यमयी तरीके से गायब व्यवसायी अब भी लापता, पत्नी का ऑडियो हुआ वायरल

    फैक्ट्ररी से रहस्यमयी तरीके से गायब  व्यवसायी अब भी लापता, पत्नी का ऑडियो हुआ वायरल

    सरायकेला(SARAIKELA) छठे दिन भी आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाल रेजिडेंसी निवासी 54 वर्षीय महेंद्र अग्रवाल तथा उनके प्रतिष्ठान के एक स्टाफ अश्वनी महतो का सुराग लगाने में जिला पुलिस नाकाम रही है. उधर कारोबारी की पत्नी ने अपने पति के सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. विदित रहे कि बीते 27 अगस्त से ही सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़िया स्थित आटा फैक्टरी से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए व्यवसायी और उनके स्टॉफ गायब हो गए हैं. इस संबंध में आदित्यपुर थाने में पत्नी सपना अग्रवाल ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने भादवि की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. महेंद्र अग्रवाल की पत्नी सपना अग्रवाल ने बताया, कि 27 अगस्त को उनके पति और एक स्टाफ अश्वनी महतो मुड़िया स्थित आटा चक्की कम्पनी के लिए निकले थे, लेकिन वे फिर वापस नहीं लौटे. बताया, कि जब फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो महेंद्र अग्रवाल काफी दबी हुई आवाज में बातें कर रहे थे. कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया. उधर डीएसपी हेडक्वार्टर चन्दन वत्स के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जिसमें आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी, कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार, राजनगर थाना प्रभारी चन्दन कुमार और चांडिल थाना प्रभारी शामिल हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस जिस लोकेशन में व्यवसाई का मोबाइल स्विच ऑफ हुआ है वहां तालाश कर रही है.

    इधर कंपनी में ताला लगा है. बुधवार को फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन विभाग द्वारा काट दिया गया है. पत्नी सपना अग्रवाल ने बताया, कि हर महीने बिल का भुगतान किया जाता है. ऐसे में कनेक्शन काटने का कोई मतलब नहीं वो भी बगैर पूर्व सूचना के. कंपनी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने बताया, कि घटना के दिन रात के 8:00 बजे के आसपास मालिक अपने स्टाफ अश्विनी महतो के साथ घर के लिए निकले मगर आज तक लौटकर नहीं आए. वहीं मालिक के व्यवहार के सम्बंध में पूछे गए सवाल पर गार्ड ने बताया कि वे पिछले दो साल से यहां काम कर रहे हैं कभी मालिक को तनाव में नहीं देखा. मालिक के बेटे की मौत के बाद वे थोड़े टूटे- टूटे नजर आ रहे थे. वहीं पत्नी ने कर्ज वगैरह से अनभिज्ञता जतायी है.

     अब इस मामलें में नया मोड़ सामने आया है

    अब इस अपहरण मामलें में नया मोड़ सामने आया है. दरअसल सरायकेला- खरसावां पुलिस के लिए यह viral ऑडियो अहम हो सकता है. बीते छः दिनों से आटा कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और उनके कर्मचारी अश्विनी महतो के संदिग्ध अपहरण की मिस्ट्री का राज इस viral ऑडियो में छिपा है. बीते 27 अगस्त को आदित्यपुर थाना अंतर्गत दयाल रेसिडेंसी निवासी आटा कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और उनके चालक के सरायकेला थाना अंतर्गत मुड़िया स्थित आटा फैक्ट्री से रहस्यमयी रूप से गायब होने के तीन दिन बाद 30 अगस्त को आदित्यपुर थाने में अपहरण का FIR दर्ज होने के बाद एक डीएसपी और पांच- पांच थानेदार अबतक जहां कारोबारी और उनके कर्मचारी को ढूंढ पाने में नाकाम रही है वहीं कारोबारी की पत्नी सपना अग्रवाल भी पुलिस और मीडिया को गुमराह कर रही है.सपना अग्रवाल और गायब कर्मचारी अश्विनी महतो की पत्नी ने बीच हुए बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो यह जानने के लिए काफी है, कि व्यवसायी का अपहरण नहीं, बल्कि उन्होंने अपने अपहरण की झूठी और मनगढ़ंत कहानी बनाई. यह ऑडियो पुलिसिया तफ्तीश में अहम हो सकता है.

     रिपोर्ट- विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news