सुरक्षाबल के जवानों को उडाने की नक्सलियों की साजिश नाकाम, 5-5 किलो के 35 केन बम सीरिज में बरामद

    सुरक्षाबल के जवानों को उडाने की नक्सलियों की साजिश नाकाम,  5-5  किलो  के 35 केन बम  सीरिज में बरामद

    सरायकेला- खरसावां ( SARIKELA-KHARSAVAN) पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ और सैट के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान कुचाई थाना के दलभंगा ओपी क्षेत्र के रुगुडीह से डोडारदा जाने वाले रास्ते से 35 केन बम सीरीज में बरामद किया गया है. सभी बमों का वजन 4 से 5 किलो ग्राम के आसपास बताया जा रहा है.  जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया. जानकारी देते हुए जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा इन बमों को प्लांट किया गया था. उन्होंने बताया, कि समय रहते सभी बम को बरामद करते हुए उन्हें नष्ट कर दिया गया और नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया. जिला पुलिस के साथ अभियान में सीआरपीएफ, सैट और बीडीडीएस की टीम ने अहम भूमिका निभाई.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला-खरसावां

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news