जमशेदपुर में एक ही फंदे से लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश, हत्या की आशंका

    जमशेदपुर में एक ही फंदे से लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश, हत्या की आशंका

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)-बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा गांव में एक पेड़ में फंदे के सहारे प्रेमी युगल के लटका हुआ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई.जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया और मामले की छानबीन कर रही है.बता दें कि शव गांव के ही युवक जयदेव महतो और नाबालिग युवती श्यामली गोराई की है , जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में दोनों द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि दोनों शव के पैर जमीन को छू रहे थे.जिसके कारण ग्रामीण इसे हत्या भी मान रहे हैं.  इस मसले पर बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा का कहना है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने फांसी लगा आत्महत्या की है, दोनों लावजोड़ा गांव के ही रहने वाले थे. फिलहाल उनके आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है ,हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news