बिना हेलमेट पकड़े जाने पर पर भाई-बहन ने ट्रैफिक कार्यालय में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    बिना हेलमेट पकड़े जाने पर पर भाई-बहन ने ट्रैफिक  कार्यालय में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)- शहर में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के बाद लोग पुलिस के साथ ही उलझ जा रहे हैं. ताजा मामला साकची चौक का है, जहां बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद दो भाई-बहन पुलिस कर्मी के साथ ही उलझ गए. जिससे एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को हाथ पर भी चोट आई है. पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों की स्कूटी जब्त कर ली. स्कूटी जब्त होने के बाद दोनों ट्रैफिक सार्जेंट मेजर के कार्यालय के अंदर गए, जहां दोनों का हाइ वेल्टेज ड्रामा शुरु हो गया. काफी देर तक हाई वेल्टज ड्रामा करने के बावजुद दोनो शांत नहीं हुए तो सार्जेंट मेजर रंजीत कुमार ने दोनों को अपने चैंबर में बुलाया जहां दोनों ने एक बार फिर उनसे बहस शुरु कर दी. इधर मामले को बढ़ता देख पुलिस ने क्रेन मंगवाकर स्कूटी को ले जाने का प्रयास किया तो युवती स्कूटी पर जाकर बैठ गई. थोड़ी देर बाद एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता  दोनों की पैरवी के लिए थाना पहुंचे लेकिन मौके पर प्रेस को देखकर वे लोग मौके से फरार हो गए. मामले की जानकारी देते हुए सार्जेंट मेजर रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों को बगैर हेलमेट के पकड़ा गया था पर दोनों ने पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की की. दोनों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया जा सकता है. फिलहाल दोनों को गाड़ी से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है. कागजात नहीं देने पर जो उचित जुर्माना होगा वो वसूला जाएगा.

     

     ट्रैफिक  पुलिस कर्मियों से बदसुलूकी करते हुए भाई-बहन

         

     रिपोर्ट: पीयूष, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news