एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कहां-कहां के कैडेट्स हुए शामिल और क्या सीखे गुर जानिये

    एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कहां-कहां के कैडेट्स हुए शामिल और क्या सीखे गुर जानिये

    रांची(RANCHI): जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के एनसीसी कैडेटों का विशेष वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-8 बुधवार को संपन्न हुआ. शिविर का आयोजन 19 झारखंड बटालियन एनसीसी, रांची द्वारा बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, होटवार, रांची में किया गया था. 7 से 14 सितंबर 2022 तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में करीब 500 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया. शिविर में रांची, बोकारो, तेनुघाट, मुरहू और मांडर के विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए.  

     कानून व्यवस्था की विशेष जानकारी शिक्षण एवं प्रदर्शन के माध्यम से दी गई

    कमांडिंग अफसर एचके पाठक ने बताया कि इस शिविर में ए प्रमाण पत्र परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले कैडेटों को विशेष तैयारी कराई गई. 19 झारखंड बटालियन के प्रशासी पदाधिकारी कर्नल सुकान्त बहेरा की देखरेख में पीआई स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी पदाधिकारियों द्वारा तैयारी करायी गयी. साथ ही कैडेटों को एनडीआरएफ, अग्निशमन, ट्रैफिक कंट्रोल, प्राथमिक उपचार, ट्रैफिक पुलिस, ट्रैफिक नियम के संबंध में जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई. इस दौरान वृक्ष संवर्धन एवं राफ्टिंग की जानकारी भी दी गई. वहीं रांची जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था की विशेष जानकारी शिक्षण एवं प्रदर्शन के माध्यम से दी गई. कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news