BOKARO : आशियाना गंवाने के बाद बेघर हुए लोग, बरसात में जाएं तो जाएं कहां 

    BOKARO : आशियाना गंवाने के बाद बेघर हुए लोग, बरसात में जाएं तो जाएं कहां 

    बोकारो ( BOKARO) : गया आशियाना, बेघर हुए लोग, इस बरसात में जाएं तो जाएं कहां. यह कहना है बोकारो जिले के आईईएल थानाक्षेत्र स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड के आवास में वर्षो से रह रहे लोगों का. उनका कहना है कि एक तरफ बच्चों की परीक्षा चल रही है, तो दूसरी तरफ बरसात का मौसम है.

    ऐसे में हम कहां जाएं

    हमें मौका दीजिए सर, बरसात का दिन है. बच्चों की परीक्षा चल रही है. हमारे पास और कोई आशियाना नहीं है. हमें उजाड़ने से पहले बसा दीजिए सर, उक्त बातें बड़े ही क्रदन भरें शब्दों से लोग प्रशासन के आगे गुहार लगा रहे थे.

    प्रशासन ने नहीं सुनी गुहार 

    लोगों की गुहार के बावजूद  प्रशासन के आगे किसी की नहीं चली. बुधवार 22 जून को पूरा बेरमो अनुमंडल प्रशासन आईईएल स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड के 57 आवासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों से कब्जा मुक्त कराते हुए आवास को सील कर दिया.

    न्यायालय का आदेश 

    इस संबंध में बेरमो एसडीएम अनन्त कुमार और एसडीपीओ सतीशचंद्र झा ने कहा कि न्यायालय के आदेश से आईईएल स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड के 57 आवासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से कब्जा मुक्त कराते हुए आवास को सील कर दिया गया है.

    क्या है मामला

    बता दें कि बीते 12 जून को आईईएल स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड के 57 आवासों को खाली करने के लिए प्रशासन ने आदेश दिया था. उसके बाद पुनः प्रशासन ने एक बार फिर 19 जून को उक्त आवास को खाली करने का आदेश जारी किया था,परन्तु लोगो की मिन्नतें के कारण प्रशासन ने आवास खाली करने के लिए 22 जून तक का आखिरी मोहलत दिया था.वहीं उक्त आवास खाली कराने को लेकर बेरमो एसडीएम अनन्त कुमार एवं एसडीपीओ सतीशचंद्र झा के नेतृत्व में पूरा बेरमो अनुमंडल पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखे. 

    रिपोर्ट:  संजय कुमार, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news