देवघर आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,  करेंगे नए एयरपोर्ट का उद्घाटन- भाजपा में उत्साह

    देवघर आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,  करेंगे नए एयरपोर्ट का उद्घाटन- भाजपा में उत्साह

    देवघर (DEOGHAR) : आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संभावित देवघर दौरा है. नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पीएम आ सकते हैं. उनके आगमन को भव्य बनाने के लिए बीजेपी जिला कमेटी ने बैठक की. बैठक में जिला अध्यक्ष सहित तमाम कार्यसमिति के पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री के आगमन को भव्य बनाने के लिए निर्णय लिया गया. साथ ही पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी को तैयारी शुरू करने का जिम्मा सौंपा गया.

     

    श्रावणी मेले में मिल सकती हैं एयरपोर्ट की सुविधा

    कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती और पार्टी का आगे की कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई. जिला अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नारायण दास ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी डायरी में 12 तारीख को देवघर आने के लिए अंकित कर लिया है. उम्मीद है कि 12 तारीख को झारखंड के लिए उनके द्वारा कई सौगात दी जाएगी. नारायण दास ने कहा कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यहां विकास के द्वार खुल जाएंगे. श्रावणी मेला 14 जुलाई से शुरू हो रहा है. इससे पहले जिला और राज्य वासियों को एयरपोर्ट की सुविधा मिलने लगेगी.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news