हिंडाल्को के किस निर्णय से पांच सौ से ज्यादा मजदूर हो जाएंगे बेरोजगार- जानिये धरना-प्रदर्शन का कारण

    हिंडाल्को के किस निर्णय से पांच सौ से ज्यादा मजदूर हो जाएंगे बेरोजगार- जानिये धरना-प्रदर्शन का कारण

    लोहरदगा (LOHARDAGA): मजदूर यूनियन संघ के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने हिंडाल्को कंपनी के मुख्य द्वार के सामने धरना-प्रदर्शन किया. हिंडाल्को के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. मजदूरों का आरोप है कि नगर इलाके में लंबे समय से चल रहे बॉक्साइड अनलोडिंग साइडिंग को कुडू प्रखंड क्षेत्र में शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है.  ऐसे में साइडिंग अनलोडिंग स्टेशन में काम करने वाले पांच सौ से ज्यादा मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे.

     

    अपने फायदे से मतलब रखती हैहिंडाल्को: मजदूर

    मजदूरों का कहना है कि कंपनी केवल अपने हितों के लिए काम करती है. सैकड़ों मजदूरों के सामने रोजगार संकट उत्पन्न होने की समस्या उत्पन्न हो गई है. मौके पर यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि कमियों को दूर करने के बजाय हिंडाल्को सैकड़ों परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा करना चाहती है. जहां सरकार मजदूर हित में बात करती है. वहीं हिंडाल्को सिर्फ अपने फायदे से मतलब रखती हैं.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news