रांची के पहाड़ी मंदिर में भाजपा अध्यक्ष ने किन खास लोगों के साथ किया योग, जानिए

    रांची के पहाड़ी मंदिर में भाजपा अध्यक्ष ने किन खास लोगों के साथ किया योग, जानिए

    रांची(RANCHI): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पहाड़ी मंदिर परिसर में स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास किया. यहां पर विभिन्न स्कूल के बच्चे इकट्ठा हुए और विश्व योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया. इन बच्चों में कुछ बच्चे दिव्यांग भी थे. उन्होंने भी योग गुरु के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया. इन बच्चों ने भी योग के महत्व को समझा है. रानी नामक एक दिव्यांग बच्ची ने कहा कि योग से हम स्वस्थ रह सकते हैं और आज के समय में स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है.

    इसे भी पढ़ें:

    INTERNATIONAL YOGA DAY:  PM मोदी ने कर्नाटक में योग किया- जानिये,  इसका इतिहास और थीम भी

    भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग योग: दीपक प्रकाश

    राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग योग आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है. स्वस्थ शरीर के लिए योग बेहद जरूरी है. प्रत्येक व्यक्ति को यह जरूर करना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल पूर्वाग्रह से ग्रसित हो योग की महत्ता को कम आंकते हैं. उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि दिव्यांग बच्चों ने भी उनके साथ योग किया है.यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. इस कार्यक्रम में रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और पार्षद अरुण कुमार झा भी शामिल हुए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news