सिमडेगा में गांधीगीरी : अग्निपथ के विरोध के लिए युवाओं ने अपनाया महात्मा गांधी का मार्ग

    सिमडेगा में गांधीगीरी :  अग्निपथ के विरोध के लिए युवाओं ने अपनाया महात्मा गांधी का मार्ग

    सिमडेगा(SIMDEGA): अग्निपथ स्कीम को लेकर देश के अलग-अलग कोनों में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन जारी है. लेकिन  सिमडेगा में अग्निवीरों ने महात्मा गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया.

    सरकार से टीओडी वापस लेने की मांग

    अग्निपथ स्कीम का विरोध जताते हुए सेना की तैयारी में लगे युवाओं के हाथों में टीओडी वापस लो के पोस्टर थे. युवा ट्रेनर रवि शंकर साहनी और इंटक प्रदेश महासचिव दिलीप तिर्की की अगुवाई में भारत माता की जयकार करते हुए गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास प्रदर्शनकारी पंहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले गांधी को माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद अपनी मांगों को रखते हुए सरकार से टीओडी वापस लेने की मांग की.

    यह भी पढ़ें

    झारखंड की पांच ट्राइबल बेटियां अमेरिका में हॉकी में दिखाएंगी अपना हुनर

    ट्रेनर रवि शंकर ने हिंसक रास्ता नहीं अपनाने की सराहना की

    रवि शंकर साहनी ने युवाओं से कहा कि सेना की तैयारी में काफी दिनों से मेहनत कर रहे ऐसे युवा जिन्हें अब बस ज्वाइनिंग लेटर लेना बाकी रह गया था अग्निपथ स्कीम आने पर उनके सपनों में पानी फिरता नजर आ रहा है. सरकार कम से कम उन्हें इस स्कीम से अलग हट कर बहाल कर लें. साथ ही उन्होंने कहा सरकार टीओडी वापस लें. उन्होंने कहा वे लोग अन्य जगहों जैसे हिंसक रास्ता नहीं अपनाएगें. लेकिन गाधी जी के नक्शेकदम पर चलते हुए उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती है.

    सह इंटक प्रदेश महासचिव दिलीप तिर्की ने कही ये बात

    वहीं सिमडेगा के लोकप्रिय समाजसेवी सह इंटक प्रदेश महासचिव दिलीप तिर्की ने इन युवाओं को संबोधित करते हुए इनके आंदोलन में अपनी सहभागिता बताई. उन्होंने कहा केंद्र सरकार को अग्निवीरों की बात को हर हाल में मानना पड़ेगा. कहा कि सरकार जब तक उनकी बातों को नहीं मान लेती है तब तक वे चैन से नहीं बैठेेगे. युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर आंदोलन करते हुए जहां तक जाना होगा जाएगें. उन्होंने युवाओं के शांतिपूर्ण रवैये की सराहना करते हुए कहा कि अपनी बातों को सरकार के पास जरूर रखें ये आपका अधिकार है. लेकिन कभी भी देश की संपति को नुकसान नहीं पहुेचाएं. ये जनता की अमानत है.

    रिपोर्ट: अमित रंजन सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news