रिश्तेदार ने ही नहीं रखी रिश्ते की लाज, मामला पहुंचा थाने, दो गिरफ्तार- जानिए मामला


सरायकेला (SARAIKELA): रिश्तेदार ने ही रिश्ते के भरोसे का खून किया. सरायकेला ज़िले के आरआईटी थाना क्षेत्र के एमआईजी 120 के नजदीक बन्तानगर निवासी प्रिया कुमारी ने 11 जून को घर से लगभग 15 लाख की चोरी का मामला दर्ज कराया था. वहीं पुलिस ने अनुसंधान करते किया तो प्रिया के ही रिश्तेदार चोर निकले. अभिनाश मिश्रा और विशाल कुमार को बिहार कटिहार से आरआईटी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
.jpeg)
क्या है मामला
एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद मिली शिकायत के अनुसार पुलिस की टीम ने अनुसंधान शुरू किया. इसी क्रम में पुलिस ने बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत मथुरा का रहनेवाला अविनाश मिश्रा और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया . इनके पास से चोरी के 15 लाख की लागत के जेवर और 10 हजार नगद बरामद किया गया. वहीं बताया कि दोनों युवक प्रिया कुमार के घर आया करते थे. इसी दौरान घर में रखे सभी चीज की जानकारी थी 11 जून को सभी परिवार जन्मदिन मनाने गये थे. इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर खरकाई नदी के किनारें सोना-चांदी और 10 हजार रुपए के साथ बरामद किया है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+