GUMLA: एक देसी बंदूक, दो जिंदा गो'ली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

    GUMLA: एक देसी बंदूक, दो जिंदा गो'ली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

    गुमला(GUMLA): कामडारा पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बोलेरो समेत दो लोगों को अवैध देसी बंदूक और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. शनिवार को कामडारा थाना में प्रेस को थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतिशाम वकारीब के निर्देश पर 17 जून की रात करीब 8 बजे कामडारा थाना चौक पर एंटी क्राइम चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान तोरपा की ओर से आ रहा एक संदिग्ध बोलेरो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. मगर, सड़क पर लगे बैरकेडिंग बोर्ड की सहायता से पुलिस बल के जवान बोलेरो को रोकने में कामयाब हो गये.

    तलाशी के दौरान मिला हथियार

    जब उस बोलेरो की तलाशी ली गई तो उसकी डिक्की से एक नाली देशी बंदूक मिला. वहीं बोलेरो सवार दोनों व्यक्तियों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से  12 बोर का 02 पीस जिंदा गोली बरामद किया गए. पुलिस ने बोलेरो सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम इजरदन बाड़ा, गांव चेटर और रोवेलसन तिग्गा, गांव तबेला लोटाकोना है. गिरफ्तार अभियुक्त रोवेलसन ने पुलिस को बताया कि वह बंदूक और गोली को अपने ससुराल गांव कोचांग जिला खूंटी से लेकर अपने घर जा रहा था. कामडारा पुलिस ने अवैध हथियार का मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गुमला जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट: शहाब अली, कामडारा(गुमला)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news