गिरिडीह(GIRIDIH): जिले में फिल्मी स्टाइल में एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. पचंबा थाना क्षेत्र के बुढ़आ आहार के समीप दिनदहाड़े अपाची बाइक सवार तीन अपराधियों ने डाला गाड़ी में सवार व्यक्ति से साढे़ चार लाख रुपए की लूट की और फरार हो गए.
पहले से घात लगाए हुए थे चोर
जानकारी के अनुसार, शहर के तिरंगा चौक स्थित होटल आर्बिट के पास संचालित शारदा ट्रेडर्स दुकान के कर्मी सुमन यादव पैसे की वसूली कर मिर्जागंज, जमुआ और अन्य जगहों से आ रहा था. इसी दरम्यान पहले से घात लगाए तीन बाइक चोर लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी हारीश बिन जामा, एसडीपीओ अनिल सिंह, पचंबा थाना प्रभारी अवधेश कुमार सदल बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

