धनबाद: अतिक्रमण अभियान से हाउसिंग कॉलोनी के जनता मार्किट के दुकानदारों की बढ़ी चिंता


धनबाद(DHANBAD) : धनबाद की हाउसिंग कॉलोनी में आज अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलने के बाद जनता मार्केट के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है. व्यवसायियों का कहना है कि यह अफवाह फैली है कि जनता मार्केट के सभी दुकानों को भी खाली कराया जाएगा. जबकि उन लोगों को ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है. आज जनता मार्केट के 70 से अधिक दुकानदार और उनके परिवार चिंतित दिखे.
ये भी पढ़ें:
एशिया की टॉप कंपनी बनी LIC, कारण जानकार रह जाएंगे हैरान
चार महीने पहले भी ऐसी ही स्थिति हुई थी उत्पन्न
उन लोगों का कहना है कि 4 महीने पहले भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी, तब प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि उन सभी को दुकान दे दी जाएगी. लेकिन आज फिर एक बार दुकान खाली कराने की बात उठ रही है. जबकि दुकानदारो को आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है. दुकानदारों का कहना है कि अगर उन्हें हटाने की कोशिश की गई तो वे लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे. क्योंकि उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. दुकानदारों का यह भी कहना है कि प्रशासन के आदेश पर ही दुकानों की मापी हुई थी. दुकानों की नंबरिंग की गई थी और उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि वह सीधे हाउसिंग बोर्ड को भाड़ा दे सकें, ऐसी व्यवस्था कर दी जाएगी. लेकिन, अब दुकान खाली कराने की बात उठ रही है, जो कि काफी पीड़ादायक है.
ये भी पढ़ें:
अतिक्रमण हटा लें नहीं तो चलेगा डोजर
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश
4+