हुसैनाबाद के दो छात्र बनारस गए थे परीक्षा देने, गंगा नदी में डूब गए

    हुसैनाबाद के दो छात्र बनारस गए थे परीक्षा देने,  गंगा नदी में डूब गए

    पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनियाडीह बराही के दो युवको की मौत बनारस में गंगा नदी में डूबने से हो गई है वे  ज्वाइंट एंट्रेंस की परीक्षा देने उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे थे नहाने के दौरान नदी में दोनों डूब गए. घटना सोमवार की सुबह अस्सी घाट की है. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं एनडीआरएफ के सहयोग से दोनों छात्रों का शव बरामद कर युवाओं के परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए. दोनों छात्र अपने-अपने घर की इकलौती संतान थे.

    देर रात छात्रों का शव पहुंचेगा गांव

    पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर देर रात बराही पहुंचेंगे.जानकारी के अनुसार बराही गांव निवासी संजय कुमार सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार सिंह (18 वर्ष) और विपिन कुमार सिंह का पुत्र अमन कुमार सिंह (18 वर्ष) दोनों 10 मार्च को बराही गांव से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) परीक्षा देने गए थे. 12 जून को परीक्षा देने के बाद आज सोमवार की सुबह दोनों वाराणसी के अस्सी घाट पर स्नान करने गए थे. नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गए. बताया जाता है कि प्रियांशु कुमार के पिता संजय कुमार सिंह नोएडा उत्तर प्रदेश में रहते हैं, जबकि अमन के पिता आर्मी में हैं. दोनों अपने-अपने घर की इकलौती संतान थे. घटना की खबर सुनकर दोनों लड़कों के घर में मातम है. पूरे गांव में मायूसी छायी है.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news