वेदर अलर्ट: तेज़ हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, चिलचिलाती गर्मी से राहत


टीएनपी (TNP DESK) – रांची (ranchi) वासियों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे है. सोमवार 13 जून को सुबह से ही तड़कती झूप ने लोगों को परेशान कर दिया था. वहीं दिन ढलते ही शाम को तेज़ हवाएं और हल्के मेघ गर्जन मात्र से लोगों को पसीने भरी गर्मी से राहल मिली.

रांची के मौसम विभाग का अनुमान
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. बारिश होने की भी संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है. इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.
इन जिलों में दिखेगा असर
मौसम केंद्र के मुताबिक तेज हवाएं और हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन का असर बोकारो, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा. इसको देखते हुए मौसम विभाग (weather department) ने अलर्ट जारी कर लोगों से सर्तक और सावधान रहने की अपील की है.
मॉनसून जल्द देगा दस्तक
भीषण गर्मी की मार झेल रहे झारखंड बासियों के लिए राहत की खबर है. झारखंड में 15 से 16 जून तक मॉनसून दस्तख देने वाला है. मौसम विभाग (weather department) के अनुसार बंगाल की खाड़ी से इसके संकेत मिल रहे हैं. मॉनसून (monsoon) इस बार संताल परगना के रास्ते आयेगा. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम वाले इलाके में भी मॉनसून सक्रिय होगा. वहीं मौसम विभाग ने इस वर्ष भी मॉनसून में सामान्य बारिश होने के संकेत दिया है.
4+