छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते अधेड़ की जमकर की धुनाई, पुलिस को सौंपा

    छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते अधेड़ की जमकर की धुनाई, पुलिस को सौंपा

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) -  जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड में स्कूल गेट के पास स्कूल की नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने और उन्हें मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाते एक 45 साल के व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद रियाज अली है. वह जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड का रहने वाला बताया जाता है. बच्चियों के अभिभावकों व शिक्षकों का कहना है कि यह व्यक्ति स्कूल आने-जाने के समय गेट के आस पास खड़ा रहता था और बच्चियों से अश्लील हरकत करता था. वह गंदी-गंदी बातें कहता और उन्हें स्पर्श करने की कोशिश करता था. बच्चियां उसे अंकल या चाचा कह कर बुलाती थी. लेकिन वह उसका दुरुपयोग करता था. स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि बच्चियों ने कुछ दिन पहले इस तरह की शिकायतें की थी. शिक्षकों ने उस व्यक्ति का मुआयना भी किया. लेकिन पहली नजर में सरसरी तौर पर ऐसा लग रहा था कि यह व्यक्ति ऐसी हरकत नहीं कर सकता है. इसलिए बच्चियों की शिकायत की अनदेखी की गई. लेकिन अंततः जब पूरी सच्चाई सामने आई तो स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया गया. थाने में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है. यह व्यक्ति क्या करता है और कितने दिनों से स्कूल गेट के पास खड़ा रहता था? इसका भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news