मौसम : Live update धनबाद में गरज और तेज हवा के साथ बारिश 

    मौसम : Live update धनबाद में गरज और तेज हवा के साथ बारिश 

     

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में गरज के साथ झमाझम बारिश हो रही है. आज दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई.  तेज हवा में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए है.  पत्ता खड़का नहीं की बिजली गुल की कहावत को बिजली विभाग ने आज भी चरितार्थ किया.  धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप एक पुराना वृक्ष उखड़ कर गिर गया.  वहां खड़े कई टेंपो चालक इस घटना में बाल बाल बच गए.  बीच सड़क पर वृक्ष गिरने से आवागमन में परेशानी हो रही है.  फिलहाल जाम की स्थिति बनी हुई है.  अन्य जगहों से भी नुकसान की खबरे है. 

    धनबाद से ओम प्रकाश की रिपोर्ट 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news