निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  हुई सुनवाई, अगली तारीख 22 जून को

    निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  हुई सुनवाई, अगली तारीख 22 जून को

    रांची(RANCHI) खनन विभाग कि पूर्व सचिव आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह की 8 जून को कोर्ट में पेशी हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई. ED के विशेष न्यायधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में पेशी हुई. पेशी के दौरान ED के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह एवं  पूजा सिंघल के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा. मामले कई अगली सुनवाई 22  जून को होगी. गौरतलब हो कि अब तक मनी  लाउंन्ड्रिंग मामले में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा समेत कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है. पूजा ने कोर्ट में पेशी के दौरान बताया कि  जेल में किसी तरह कि कोई दिक्कत नहीं है. अदालत  ने ED दफ्तर में पूजा सिंघल की हुई स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट मांगी है. 

    11  मई को ED ने लिया था हिरासत में 

    11  मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था. उस दिन अदालत में पेश करने बाद होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जेल भेज दिया गया और 5 दिनों के लिए रिमांड पर पूछताछ की स्वीकृति दे दी. दूसरे दिन 12 मई से ईडी की टीम उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की.16 मई को एक बार फिर से पूजा सिंघल को ईडी के विशेष न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया और दूसरी बाद उन्हें 4 दिनों का रिमांड दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news