SIMDEGA: तीर घोंप कर भाई को ही मार डाला- खबर में जानिये इसका कारण

    SIMDEGA: तीर घोंप कर भाई को ही मार डाला- खबर में जानिये इसका कारण

    सिमडेगा (SIMDEGA) – जुर्म न तो रिश्ता देखता है और न ही रिश्तों से जुड़ी भावनाओं को समझता है. बानो थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरिया भंडार टोली से रिश्तों को ताक पर रख कर जुर्म करने की घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया. कारण आपसी आपसी विवाद बताया जा रहा है.

    क्या है मामला

    भंडार टोली में जेठु सिंह और तेजु सिंह दो भाई रहते थे. अब तेजु नहीं रहा, उसकी हत्या जेठु ने ही तीर घोंपकर कर दी है. घटना की जानकारी बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार को मिली तो तुरंत दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा. इधर पुलिस हत्या के गुत्थी सुलझाने में लगी है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news