कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें रविवार दिनांक 5 जून को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है

    अवैध बालू खनन रोकने गए एसडीएम और डीएमओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक: निरसा थाना क्षेत्र के पोलकेरा में अवैध बालू खनन रोकने गए अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम तिवारी, डीएमओ मिहिर चलकर ,पूर्वी टुंडी सीओ राकेश भूषण सिंह, निरसा सीओ नितिन शिवम गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों को ग्रामीणों ने शनिवार को बंधक बना लिया. अधिकारी लगभग 1 घंटे तक भीड़ से घिरे रहे. ग्रामीण प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. (प्रभात खबर)

    अंडर पास का उद्घाटन ,बैंक रोड से साउथसाइड स्टेशन आना जाना हुआ आसान: शहर के बैंक रोड, पुराना बाजार से साउथसाइड स्टेशन को जोड़ने वाले अंडरपास से शनिवार को आवागमन शुरू हो गया. सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने अंडरपास का उद्घाटन किया. रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल व विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे. (प्रभात खबर)

     धनबाद में पहाड़ों का सीना छलनी कर रहे अवैध क्रशर: धनबाद जिले में दो दर्जन से ज्यादा अवैध क्रशर संचालक पहाड़ों का सीना छलनी कर रहे हैं. पहाड़ को चीरते हुए जमीन से सैकड़ों फीट नीचे तक खुलेआम पत्थर की खुदाई हो रही है. करोड़ों ,अरबों रुपए के इस गोरखधंधे में कई शामिल है . (प्रभात खबर)

    शहर में गहराया बिजली संकट, 12 घंटे कटौती: डीवीसी के ग्रिड में खराबी आने से धनबाद में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है. शनिवार को शहर में 12 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 15 घंटे तक बिजली कटौती से हाहाकार की स्थिति हो गई. घर के बाहर कड़ी धूप और घर के अंदर बिजली गुल, इससे लोग पसीने पसीने हो गए. (हिंदुस्तान) 

    25000 पेड़ कटने से धनबाद में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी: धनबाद में पिछले 5 वर्षों में मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से हुआ .टू लेन सड़क फोरलेन हो गई और फोरलेन 8 लेन में बदल रही है. शहर के विकास की कीमत पर्यावरण को नुकसान पहुंचा कर चुकाई गई .5 साल के अंदर धनबाद में 25,000 से अधिक पेड़ काटे गए लेकिन बदले में आधे पौधे भी नहीं लगाए गए. (हिंदुस्तान) 

    बीसीसीएल की बंद खदानों को लेने में जिंदल व अडानी ने दिखाई रुचि: बीसीसीएल समेत कोल इंडिया की 1 सौ से अधिक बंद खदानों को लेने में जिंदल, अडानी समेत देश के 50 से अधिक बड़े कारोबारियों ने रुचि दिखाई है. इसे लेकर कोल इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की ओर से चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को सभी के साथ ऑनलाइन बैठक की गई. (दैनिक भास्कर)

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news