पंचकूला पहुंची झारखंड की गतका टीम, कोडरमा के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे अपने खेल का जौहर

    पंचकूला पहुंची झारखंड की गतका टीम, कोडरमा के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे अपने खेल का जौहर

    रांची (RANCHI) खेलो इंडिया में हिस्सा लेने के लिए झारखंड राज्य की गतका टीम राजस्थान के पंचकूला पहुंच गई है. इसमें से पांच खिलाड़ी कोडरमा के हैं, जो खेलो इंडिया में अपने खेल का जौहर दिखायेंगे. यह जानकारी झारखंड गतका संघ के महासचिव प्रिंस मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि झारखंड से पहली बार कई जिलों से 16 गतका खिलाड़ी  खेलो इंडिया यूथ गेम में भाग ले रहे हैं. इस खेल का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा किया गया.खेल निदेशक जिशान कमर, झारखंड राज्य  गतका संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, खेलो इंडिया के झारखंड  के नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण,सी.डी.एम उपवन बाड़ा ने टीम को शुभकामना दी है. राज्य गतका टीम में प्रशिक्षक प्रिंस कुमार मिश्रा, रानी कुमारी पांडेय, राजीव सिंह, मैनेजरअविनाश कुमार और खुशी सिंह हैं.जबकि खिलाड़ियों में कोडरमा से प्राची मिश्रा,अमित कुमार, अवनि कुमारी, खुशी रॉय, अंशु राज, बोकारो से साक्षी, सृष्टि आनंद, देवघर से सानिया सुमन,खूंटी से नितिन टूटी, धनाद से यशवर्धन, प्रिंस कुमार, पूर्वी सिंहभूम से गगनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, सुहानी कुमारी और गिरिडीह से अल्फिया खातून तथा तंजीन अंसारी के नाम शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news