RANCH: धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास  रैली में  5 जून को शामिल होंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

    RANCH: धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास  रैली में  5 जून को शामिल होंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

    रांची (RANCHI) पर्यावरण दिवस पर 5 जून को मोरहाबादी मैदान में  होने वाली  धरती आबा बिरसा मुंडा रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. रैली का आयोजन भाजपा कर रही है. इसकी जानकारी आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश कार्यालय में दी.  उन्होंने कहा कि प्रकृति की पूजा और रक्षा करने वाले आदिवासी समाज की रैली में बड़ी जन भागीदारी होगी. 

     

    32 जनजाति समूह शामिल होंगे

    दीपक  प्रकाश ने कहा कि जेपी नड्डा 11:00 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां महानगर के कार्यकर्ता सांस्कृतिक और पारंपरिक तरीके  से अभिनंदन करेंगे. एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक सात स्थानों पर विभिन्न मोर्चा के द्वारा स्वागत किया जाना है. इसी बीच बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जेपी  नड्डा माल्यार्पण भी करेंगे. रैली में झारखंड के अंदर 32 जनजाति समूह शामिल होंगे. रैली सभी समूह के संस्कृति का परिचायक होगा.आदिवासी समाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे हैं उत्थान कार्यों की भी चर्चा रैली में की जाएगी. 

    पौष्टिक खाद्य पदार्थों का भी स्टाल होगा

    वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि सांस्कृतिक रैली और जतरा में प्रदेश भर के 50000 लोग आएंगे.  रैली में सांस्कृतिक कलाओं का भी प्रदर्शन होगा, झारखंड की संस्कृति की झलक होगी, पौष्टिक खाद्य पदार्थों का भी स्टाल होगा, छौ नृत्य, पाइका, संथाली, हो आदि का भी प्रदर्शन होगा. प्रेस वार्ता में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन भी उपस्थित थीं. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news