दिल्ली में पकड़े गए कमल भूषण को मारने वाले चारों आरोपी, डीसीपी जसमीत सिंह ने किया खुलासा


रांची(RANCHI): रांची शहर के रातू रोड में जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या में शामिल चारों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसमें दामाद राहुल कुजूर, समधी डब्लू कुजूर, समधन सुशीला और डब्लू कुजूर के भाई छोटू कुजूर को आरोपी बनाया गया था. इसकी पुष्टि दिल्ली के डीसीपी जसमीत सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि पिछले 30 मई को रांची के गैलेक्सिया मॉल के सामने जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या कर दी गई थी. इसमें शामिल चार आरोपियों को झारखंड पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र से 3 जून की रात को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों में डब्लू कुजूर, डब्ल्यू कुजूर का बेटा राहूल कुजूर, ख्वाइज अदनान और मुन्नव्वर अफाक शामिल है.
ये भी पढ़ें:
कमल भूषण हत्याकांड: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार अपराधी गिरफ्तार
मोबाईल ट्रेस कर आरोपियों का निकाला पता
झारखंड पुलिस की टीम 3 जून को दिल्ली पहुंची थी. दिल्ली के कई ठिकानों में झारखंड की टीम ने छापेमारी की थी. झारखंड की रांची पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर रही थी. इसी क्रम में आरोपियों के मोबाइल का लोकेशन दिल्ली मिला.
4+