धनबाद इवनिंग अपडेट 

    धनबाद इवनिंग अपडेट 

    धनबाद(DHANBAD) | कतरास गौशाला पुल के पास आज हुई एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई.  वह महिला ट्रेलर की चपेट में आ गई  और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.  जानकारी के अनुसार पुल के पास बाइक पर सवार महिला असंतुलित होकर गिर गई.  विपरीत दिशा से आ रहे टेलर ने महिला को चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.  दुर्घटना के बाद टेलर चालक गाड़ी को भागने लगा.  कुछ लोगों ने रगेद  कर उसे धर दबोचा लेकिन चालक भागने में सफल रहा.

     पोतो  का मोह  दादी को छोड़ता नहीं और इसका बेजा लाभ उठाकर बहू दादी से घर का सब काम भी करवाती है और ऊपर डायन कहकर पीटती भी है.   जी हां ,हम कोई उपन्यास की कहानी नहीं बता रहे हैं बल्कि  सौ फीसदी यह   सच्चाई है.  ऐसा ही एक मामला धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में आया है.  कुसुम बिहार की रहने वाली एक दादी जीरा देबी अस्पताल में भर्ती है. 

    धनबाद की एक बहुत पुरानी मांग आज पूरी हुई. धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर बने अंडरपास का उद्घाटन धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने किया. इस अंडरपास से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.  साथ ही साथ नया बाजार फ्लाईओवर और  रांगाटांड़  पर लोड घटेगा.  क्योंकि बैंक मोड़ , झरिया, धनसार , मटकुरिया, मनइटांड़ ,केंदुआ , कतरास से ट्रेन पकड़ने वाले लोग अंडर पास होकर बिना किसी विघ्न बाधा के रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे.  

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद में दो  दिनों के प्रवास के बाद शुक्रवार को धनबाद से लौट गए.  धनबाद में उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम में तो हिस्सा लिया ही ,साथ में सिंह मैंशन  भी गए.  धनबाद में निर्माणाधीन प्रेस क्लब का भी निरीक्षण किया.  साथ ही वह भागा में स्वर्गीय रंजीत साव  के आवास पर भी परिवार को ढांढस देने  पहुंचे लेकिन वहां रंजीत सॉ  के बच्चों और पत्नी का दर्द जुबान पर आ गया.  सबसे अधिक मुखर हुई रंजीत साव  की बेटी गुनगुन.  उसने सवाल किया कि   इतनी भीड़ लेकर आने की क्या जरुरत थी.  क्या फोटो खिंचवाने से मेरे पिता के कातिल पकड़े जा सकते है. 

    झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने शनिवार को मनईटांड़  बैठक की.  बैठक की अध्यक्षता राणा चट्टराज ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर समिति के संस्थापक वेंगू ठाकुर उपस्थित थे. उन्होंने कहा की आज झारखंड में सभी बांग्ला भाषा- भाषियों के लिए  गर्व का दिन है.  यह पहला मौका है जब  झारखंड से पहली  महिला राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई ,वह भी बंगाली सामुदायिक से.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news