रेलवे : Live अपडेट चेतर-रिचुघुटा स्टेशन के बीच बोगियां हुई डिस्कपल, हादसा टला

    रेलवे : Live अपडेट चेतर-रिचुघुटा स्टेशन के बीच बोगियां हुई डिस्कपल, हादसा टला

    लातेहार(LATEHAR) : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के चेतर-रिचुघुटा स्टेशन के बीच मालगाड़ी की दो बोगियां डिस्कपल हो गई। जानकारी के अनुसार टोरी से बरवाडीह जाने के दौरान चेतर-रिचुघुटा स्टेशन के बीच जमुना ब्रिज से गुजरने के दौरान पोल संख्या 198/35 अप लाइन पर लोहे व कोयला लदी मालगाड़ी की दो बोगियां डिस्पकपल होते छूट गई। छूटी गार्ड ब्रेक से गार्ड ने वाकी-टाकी से चालक से बात की। संबंधित सूचना नजदीकी स्टेशन को भी दी। सूचना पर रेलकर्मी पहुंचे और डिस्कपल हुए बोगी को जोड़ा गया। इसके बाद अप लाइन पर परिवहन सामान्य हो पाया।चार दिन पूर्व भी 193/13 के समीप मालगाड़ी की एक बोगी और गार्ड ब्रेक जंगल में ही छूट गया था।

    रिपोर्ट - विकास तिवारी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news