सड़क दुर्घटना में पत्रकार सहित दो की मौत, पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने जांच की मांग की


चाईबासा(CHAIBASA): चक्रधरपुर में बुधवार को अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पत्रकार सुदामा प्रधान व एक अन्य काशी साहू नामक एक व्यक्ति को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना को लेकर चक्रधरपुर में शोक की लहर है. चक्रधरपुर रांची मुख्य मार्ग के असनतलिया बाज़ार में यह हादसा हुआ. विदित हो कि सुदाम प्रधान खबर मंत्र अखबार के वरिष्ठ पत्रकार थे.
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जांच की मांग की
इधर इस घटना को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जहां इस हादसा को लेकर गहरी दुख प्रकट की वहीं इस हादसे को एक हादसा नहीं बल्कि एक साजिश के तहत हत्या किये जाने की संभावना जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस ट्रक से दुर्घटना हुई है उस ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए. वैसे पत्रकार जगत के लिए सुदाम प्रधान का जाना बड़ी क्षति है.
गीता कोड़ा ने कहा कि चक्रधरपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुदाम प्रधान और काशी साहू की आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गाड़ी का धक्का लगने से मौके पर ही सुदाम प्रधान की मृत्यु हो गई. इस घटना से काफी दुखी और मर्माहत हूं. सुदाम प्रधान जिला के जाने-माने पत्रकार होने के साथ ही एक समाजसेवी भी थे. उनके निधन से ना सिर्फ हमने एक मुखर पत्रकार खो दिया बल्कि हमेशा समाज के उत्थान के लिए लड़ने वाला एक योद्धा भी हमने खो दिया. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे.
4+