हादसा ; अस्पताल की नौवीं मंजिल से गिरकर सुरक्षाकर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    हादसा ;  अस्पताल की नौवीं मंजिल से गिरकर सुरक्षाकर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिग्घी स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बहुमंजिली इमारत के छत से गिरकर एक प्राइवेट गार्ड की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक का नाम प्रकाश टुडू है जो विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र के गोलपुर गांव का रहने वाला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अभी भी कई निर्माण कार्य चल रहे हैं. गार्ड सुबह नौवीं मंजिल पर चल रहे काम को देखने के लिए गया था. इसी दौरान शरीर का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह नीचे गिर गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. विश्वविद्यालय ओपी प्रभारी सुजीत उरांव का कहना है कि प्रकाश छत से गिरा है या किसी ने धक्का दिया है इसकी जांच की जा रही है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news