BIG BREAKING : राजधानी के चर्चित कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या, दो अपराधियों की पहचान

    BIG BREAKING : राजधानी के चर्चित कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या, दो अपराधियों की पहचान

    रांची(RANCHI) - राजधानी के चर्चित  कारोबारी कमल भूषण पर जानलेवा हमला हुआ. अपराधियों ने घटना को अंजाम रांची सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के व्यस्तम इलाके गैलेक्सिया मॉल के समीप दिया और फरार हो गए. जानकारी के अनुसार दो संख्या में आए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. अपराधी पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचे थे और फिर वारदात को अंजाम देने के बाद नीरज नामक व्यक्ति की पिस्टल दिखा कर स्कूटी लूट फरार हो गए.घटना के बाद घायल को देवकमल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लेकिन घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया.  लेकिन रिम्स पहुंचते ही घायल की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार करीब 3 से राउंड फायरिंग की गई कमल भूषण के सिर पर भी गोली लगी थी.  वही स्थानीय लोगों और चश्मदीद के अनुसार कमल भूषण अपनी गाड़ी में सवार थे और जैसे ही उनकी गाड़ी गैलेक्सिया मॉल के समीप रुकी अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया. फिर हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. वही पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दो अपराधकर्मियों की भी शिनाख्त हुई है जल्द ही ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

    कुछ दिन पहले बेटी पर हुआ था हमला

     बता दें कि पिछले कुछ महीनों पूर्व नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास कमल भूषण की बेटी और दामाद पर गोलियां चली थी.  उस वक्त बेटी ने बताया था कि उसके पिता के द्वारा ही उसपर और उसके पति पर फायरिंग कराई गई है हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई भी खास सुराग हाथ नहीं लगे थे जिस वजह से मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में ही पड़ा हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news