लौहनगरी में सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, पति के दीर्घायू और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की

    लौहनगरी में सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, पति के दीर्घायू और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - सुहागिन महिलाओं का पर्व वट सावित्री पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रख पति के दीर्घायु, सुख समृद्धि और समाज में सौहार्द पूर्ण वातावरण बना रहने की कामना करती हैं. इसी कड़ी में सोमवार को लौहनगरी की महिलाओं ने भी आस्था और विश्वास के साथ वट सावित्री का त्योहार मनाया. सुहागिन महिलाएं सुबह से सोलह सिंगार कर सज धज कर फल फूल और मिठाई लिए वट वृक्ष के नीचे पहुंची और पंडित से कथा सुन अपने पति की लंबी उम्र की कामना की.

    वट वृक्ष और लंबी आयु का संबंध

    ऐसी मान्यता है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले लिया था. तब ही से यह पर्व सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती आ रही है. वट वृक्ष के नीचे यह पर्व काफी शुभ माना जाता है. जैसे वट वृक्ष का उम्र काफी लंबा होता है ठीक उसी तरह सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र की कामना के लिए वट सावित्री का पूजन वट वृक्ष के नीचे करती है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news