सरायकेला में बेलगाम अपराधी, मेडिकल हॉल में फायरिंग कर फैलाया दहशत

    सरायकेला में बेलगाम अपराधी, मेडिकल हॉल में फायरिंग कर फैलाया दहशत

    सरायकेला (SARAIKELA) - सरायकेला-खरसावां जिला में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं.   आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बेलगाम अपराधियों ने रविवार देर रात फिर से गोली चालन की घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि क्षेत्र में यह घटना पहली बार नहीं हुई है. यहां रात के अंधेरे में पांच-छह की संख्या में आये अपराधियों ने गम्हरिया स्थित कृष्णा मेडिकल हॉल में बच्चे की डिसेंट्री का दवाई मांगा. इस दौरान वे हल्ला करने लगे. दवा तो लिया पर पैसे नहीं दिए. पैसे मागंने पर अपराधी  से बाहर निकले और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किया को भी गोली नहीं लगी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. वहीं मामला को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गई है.

    बेलगाम अपराधी

    घटना में दुकानदार की जान बाल-बाल बच गई. गोली चालन की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और फायरिंग की ज़ोरदार आवाज़ सुन लोग इधर-उधर भागने लगे. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से भागने में सफल रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो चले हैं. हत्या और गोली चालन की घटनाओं से क्षेत्र के लोग डरे सहमे हैं. पुलिस एक मामले का उद्भेदन करती नहीं है, कि दूसरी घटना को अंजाम देकर अपराधी फिर से पुलिस के समक्ष खुली चुनौती पेश कर डालते हैं.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news