पानी के झगड़े में 9 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद, तीन गिरफ्तार

    पानी के झगड़े में 9 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद, तीन गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के पुटकी से 3 दिन पहले अपहृत  9 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद  कर लिया है और इस संबंध में एक महिला सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है.  रविवार को ग्रामीण एसपी  रिष्मा रमेशन  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पानी सहित छोटे-मोटे विवाद की वजह से बच्चे का अपहरण किया गया था.  बच्चे को पहले सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से ले जाया गया.  

    कार में बच्चे को अपहरणकर्ताओं ने  कोल्ड ड्रिंक्स पिलाया.  उसके बाद वह बेहोश हो गया.  फिर उसे कहां कहां ले जाया गया, बच्चे को कुछ भी मालूम नहीं है.  इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई.  छापेमारी के बाद अपहरणकर्ताओं के मन में  भय समा गया और वह इधर-उधर भागने लगे. टोह में लगी  पुलिस की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news