साइबर अपराधियों का नया तरीका, डीसी के फर्जी मेल से अधिकारियों को बना रहे निशाना


देवघर(DEOGHAR): साइबर अपराधियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों का फर्जी मेल बना कर ठगी करने के सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा. ताज़ा मामला देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री का मेल id बना कर जिला के अधिकारियों को ठगने का सामने आया है. साइबर अपराधियों ने डीसी का फ़र्ज़ी मेल बनाकर जिला के कई पदाधिकारियों को मेल भेज कर ऑनलाइन शॉपिंग या फिर e कॉमर्स प्लेटफार्म से खरीदारी की गई सामान का भुगतान करने को कहा गया था.
उपायुक्त ने सतर्क रहने की लोगों से की अपील
इस मामले को national इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में कार्यरत पदाधिकारी द्वारा पकड़ा गया. डीसी मंजूनाथ भजंत्री के संज्ञान में आते ही इनके द्वारा पीआरडी के माध्यम से आमजनों से साइबर अपराधी के चंगुल में नही फंसने का आग्रह किया गया है. डीसी के फ़र्ज़ी मेल एकाउंट की जांच साइबर सेल ने शुरु कर दी है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+