भाजपा का आदिवासी रैली 5 जून को रांची में , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल


रांची(RANCHI): हजारीबाग में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में तय हुआ है कि 5 जून को रांची में होने वाली आदिवासी रैली में 35 हज़ार की भीड़ इकट्ठा की जाएगी. इसके लिए कार्यसमिति में आए विधायक, सांसद, जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है. बैठक में एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्षों को खास टास्क दिया गया है. आदिवासी बहुल जिलों से अधिक संख्या में लोगों को लाना है. उदाहरण के तौर पर लातेहार से तीन हजार तो धनबाद से एक हजार आदिवासी समाज के लोगों को लाना है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों को लाना है. 5 जून को रांची के मोरहाबादी मैदान में यह आदिवासी रैली होगी. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा विशेष रूप से आएंगे. इसकी तैयारी में भाजपा का एसटी मोर्चा लगा हुआ है.
4+