एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें......
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में मुद्रा की कहानी और उदाहरण रखे हुए है. आप भी देख सकते है. सहेजने वाले है अमरेंद्र आनंद, एल आई सी रिटायर्ड ऑफिसर हैं और धनबाद के कुसुम विहार में रहते है. उनके पास मुगल काल से लेकर अंग्रेजों के जमाने तक का ,देश की आजादी के बाद या उससे बहुत पहले के मुद्रा के इतिहास और उनकी बनावट मौजूद है. घर को उन्होंने म्यूजियम बना रखा है और अपने इस अभियान का नाम दिया है 'कोडी टू क्रेडिट कार्ड' सिर्फ देश में ही नहीं ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने अपने द्वारा संग्रहित सिक्कों की प्रदर्शनी लगा चुके है.
धनबाद(DHANBAD) | बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से प्रताड़ित परिवार पिछले 4 मई से अनशन पर है. वह न्याय मांग रहा है लेकिन उसे इस तरह उलझाया जा रहा है कि उन के सामने आगे गड्ढा ,पीछे खाई वाली स्थिति पैदा हो गई है. पिछले 24 घंटे से समझौते का नाटक हो रहा है. विधायक के भाई शरद महतो , बाघमारा के अंचलाधिकारी, बरोरा के थाना प्रभारी शांति देवी सहित सदर अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती अशोक महतो से समझौता की पहल की. तय हुआ कि अशोक महतो की आधी दुकान पर शांति देवी का कब्जा होगा और आधी दुकान अशोक महतो चलाएंगे, लाचार विवश और असहाय अशोक महतो इस पर भी राजी हो गए.
धनबाद(DHANBAD) | 2019 में धनबाद लोकसभा के चुनाव में कुल 61% वोटिंग हुई थी जबकि 2022 के पंचायत चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत अधिक अंकित हुआ है. आंकड़ों के मुताबिक टुंडी में 73 ,पूर्वी टुंडी में 75, तोपचांची में 72 . 33, बाघमारा में 70 , ग्यार कुंड में 64 . 33, निरसा में 74.6 2, कलियासोल में 78. 9 बलियापुर में 79.2, धनबाद में 66.73 और गोविंदपुर में 78.39% मतदान हुआ है.
धनबाद(DHANBAD) | रंगदारी के मामले में अदालत ने आज वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान को बाइज्जत बरी कर दिया. वही ,वासेपुर में फायरिंग करने के मामले में फहीम खान के बेटे इकबाल खान को न्यायालय ने बाइज्जत बरी कर दिया. मामलों में फहीम खान व इकबाल खान की ओर से अधिवक्ता शाहबाज सलाम ने दलील पेश की. अभियोजन दोनों ही मामलों में आरोप को संदेह से परे साबित करने में असफल हुआ. जानकारी के अनुसार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार इंदवार की अदालत ने रंगदारी मांगने के मामले में फहीम खान को बाइज्जत बरी किया , वहीं फायरिंग के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा की अदालत ने इकबाल खान को बाइज्जत बरी किया
धनबाद(DHANBAD) | शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 3 दर्जन से अधिक मुकदमों का निपटारा हुआ और 4 लाख तीन हजार 800 रूपए की रिकवरी हुई. प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश सत्यभामा कुमारी ने बताया कि मुकदमों के निपटारे के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर 12 बेंच का गठन किया गया था.
4+