लद्दाख सड़क हादसा : हजारीबाग के संदीप की भी हादसे में मौत, शहर में शोक की लहर

    लद्दाख सड़क हादसा :  हजारीबाग के संदीप की भी हादसे में मौत, शहर में शोक की लहर

    हजारीबाग(HAZARIBAG) - लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 7 जवान की जान चली गई. अन्य जवानों को भी गंभीर चोटें आई है. हादसे के दौरान गाड़ी में कुल 26 सैनिक मौजूद थे. इस विषम सड़क दुर्घटना में हजारीबाग शहर के खिरगांव मुहल्ले के गडेरी मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय भारतीय आर्मी के नायक संदीप कुमार पाल का भी निधन हो गया.संदीप कुमार पाल के पिता का नाम जय नंदन कुमार पाल है. ये दो भाई और दो बहन हैं. इनके बड़े भाई प्रिंटिंग का कार्य करते हैं और दोनों बहनों की शादी हो गई है.इनकी मां का पिछले कोरोना काल में 2020 के निधन हो गया था.

    अविवाहित थे आर्मी संदीप 

    संदीप ने इंडियन आर्मी वर्ष 2013 में ज्वॉइन किया था.महज 09 साल में ही देश सेवा करते हुए दुनिया से अलविदा कह गए.संदीप अत्यंत निर्धन परिवार से काफी संघर्ष करते हुए देश सेवा के जज्बे के आर्मी ज्वॉइन किए थे.वे अबतक अविवाहित ही थे.कल रात्रि 09 बजे अचानक उनके घर पर जैसे ही यह दुखद सूचना पंहुची तो पूरे खेल गांव मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई.यहां के एक - एक निवासी भारत मां के लाल की असामयिक निधन की सूचना से मर्माहित हुए.इनके बचपन के कई दोस्त हैं जिनके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है. 

    रिपोर्ट :राकेश कुमार (हजारीबाग)

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news