छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने दलित युवती को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

    छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने दलित युवती को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

    चाईबासा(CHAIBASA): चक्रधरपुर के बाटा रोड में स्थित पोद्दार गारमेंट्स की दुकान में गुरुवार को एक युवक ने दलित युवती के साथ छेड़खानी की. इसका जब युवती ने विरोध किया, तो युवक ने युवती की जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद युवती सीधे थाना गयी और युवक के खिलाफ छेड़खानी और हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर दिया. पुलिस ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक का नाम मोहम्मद शमी बताया जा रहा है.

    युवती ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह पोद्दार गारमेंट्स की दुकान में काम करती है. रोज की तरह वह दुकान में काम करने गयी थी. इसी दौरान दुकान में काम करने वाले युवक मोहम्मद शमी ने उसके साथ छेड़खानी की. जब उसने इसका विरोध किया, तो युवक ने युवती की जमकर पिटाई कर दी. घटना दिनदहाड़े पोद्दार गारमेंट्स की दुकान में घटी. युवती की पिटाई करने के बाद आरोपी शमी मौके से भाग खड़ा हुआ. इधर, युवती ने मोहम्मद शमी के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में जाकर मामला दर्ज कर दिया.

    युवती के मान-सम्मान को पहुंची ठेस

    उसने शिकायत में यह भी लिखा कि आरोपी ने उसे जाति सूचक गाली देकर उसके मान सम्मान को सरेआम ठेस पहुंचाई. पीड़िता ने बताया है कि युवक की पिटाई से उसे गले के नीचे, कलाई और सीने में चोट आई है. पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद शमी को उसके घर जाकर गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे थाना लाकर पूछताछ कर रही है. वहीं पीड़िता का अनुमंडल अस्पताल में ईलाज कराया गया. साथ ही पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल को लेकर बाटा रोड के पोद्दार गारमेंट्स समेत सभी दुकानों का सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है.

    रिपोर्ट: राजेश्वर पांडे, चक्रधरपुर(चाईबासा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news