कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस 

    कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस 

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शुक्रवार दिनांक 27 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है

    बीसीसीएल में बिकेगा 25 फ़ीसदी हिस्सा: सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी गैर सूचीबद्ध इकाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में 25 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. कंपनी ने कहा कि जरूरी मंजूरी हासिल करने के बाद वह अपनी अनुषंगी इकाई को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराएगी. कोल इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि निदेशक मंडल की इस मुद्दे पर बैठक 10 मार्च 22 को हुई थी. (प्रभात खबर)

    पुराना बाजार दिन में अतिक्रमण हटा और शाम में सज गया बाजार: पुराना बाजार में नगर निगम की टीम के पहुंचने के बाद बाजार खाली हो गया .सभी ठेला खोमचा वाले भाग गए. लगभग दुकानों ने सड़क तक बढ़ाई छज्जे को खोल दिया लेकिन शाम ढलते ही पुराना बाजार फिर सज गया .पुराना बाजार के दुकानदारों को प्रशासन का भय नहीं है. नगर निगम के अधिकारियों के निर्देश के बावजूद दुकान को नाला से पीछे नहीं किया बल्कि आज भी पहले की तरह बिक्री की. सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक टीम पुराना बाजार के एक एक लिंक रोड रतनजी रोड व रेलवे सिनेमा रोड के दुकानदारों के पास गए और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया . बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया और पहले की तरह बिक्री की. (प्रभात खबर) 

    ठेकेदार के घर फायरिंग के लिए हथियार देने वाला गिरफ्तार: वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के कुनबे को घेरने के लिए पुलिस चौतरफा कार्रवाई में जुटी है. जेल जाने से पहले ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की ने पुलिस के समक्ष प्रिंस ख़ान से जुड़ी कई जानकारियां दी है. उसने पुलिस को बताया है कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर फायरिंग के लिए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास रहने वाला शारिक ने पिस्टल, 5 गोली और ₹50000 दिए थे. (हिंदुस्तान)

    जन आंदोलन पर खुला जामाडोबा रेलवे फाटक: जनता विभिन्न संगठनों के आंदोलन व पूर्व पार्षद मनोज साव का आमरण अनशन रंग लाया. डेढ़ साल के बाद रेलवे आद्रा डिवीजन के अंतर्गत भागा फुसबंगाला मार्ग ओवरब्रिज निर्माण के नाम पर बंद रेलवे फाटक खोलने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई .डीआरएम के आदेश पर गेट खोला गया है. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह .विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को आमरण अनशन पर बैठे मनोज साव को जूस पिलाकर छठे दिन अनशन तुड़वाया. (हिंदुस्तान)

    रंगाटांड से पूजा टॉकीज तक सड़क पर से हटेगा वाहन पड़ाव: रंगाटांड़ से पूजा टॉकीज तक सड़क से वाहन पड़ाव को हटाने की कवायद निगम ने शुरू कर दी है. निगम ने डीटी ओ को पत्र देकर सड़क से वाहन पड़ाव हटवाने की अपील की है. निगम के अनुसार इस रूट पर दोनों और वाहनों का अवैध पड़ाव बना दिया गया है, जिससे लोगों को सुबह से शाम तक जाम का सामना करना पड़ता है. (दैनिक भास्कर)

    जल संयंत्र केंद्र के गेट पर 18 इंच का पाइप फटा, एक लाख लोग परेशान: झरिया आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को जलापूर्ति प्रभावित रही. झरिया को छोड़ आसपास के क्षेत्रों में एक लाख की आबादी को पीने का पानी एक टाइम भी नहीं मिला. एक बार फिर पाइप लाइन में लीकेज के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ,वहीं पाइप भी भी जर्जर हो गई है. झामाड़ा के अधिकारी व कर्मचारी भी परेशान हैं. एक माह में दो बार पाइप लीकेज हो चुका है . (दैनिक भास्कर)

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news