IMPACT : दिल्ली और कोलकता से DGCA के अधिकारी पहुंचे देवघर, एयरपोर्ट का कर रहे निरीक्षण


देवघर (DEOGHAR) - The news post द्वारा प्रसारित खबरों की सच्चाई पर मुहर लगातार लगती जा रही है. 22 मई को देवघर एयरपोर्ट से श्रावणी मेला से पहले उड़ान सेवा शुरू होने की खबर प्रकाशित की गई थी. इस खबर की सच्चाई भी सामने आ गयी. इसी कड़ी में DGCA (Directorate general of civil aviation) की टीम देवघर पहुंच कर एयरपोर्ट का निरीक्षण और सुविधाओं का जायजा ले रही है. दिल्ली हेड ऑफिस और कोलकाता रीजनल ऑफिस के हेड और उनकी टीम द्वारा वास्तु स्थिति से अवगत हो रही है.
चेयरमैन लेंगे एयरपोर्ट का जायजा
बता दें कि DGCA की इसी टीम द्वारा ही 4C एरोड्रम का लाइसेंस निर्गत किया जाएगा. इससे पहले इस एयरपोर्ट को 3C एरोड्रम का लाइसेंस निर्गत किया जा चुका है. वहीं 4C का लाइसेंस मिलते ही इस एयरपोर्ट का उदघाटन पीएम और झारखंड के सीएम द्वारा जल्द ही करने की संभावना है. DGCA की टीम का निरीक्षण करने के बाद AAI एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार अपने टीम जिसमे मेंबर प्लानिंग ऐ के पाठक, इंजीनियरिंग सेल के हेड का देवघर आगमन प्रस्तावित है. चेयरमैन द्वारा भी पूरे एयरपोर्ट का जायजा लिया जाएगा और यात्रियों को मिलने वाली सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था से अवगत होंगे. फिर परसों झारखंड के चीफ सेक्रेटरी से AAI के चेयरमैन मुलाकात करेंगे. उसके बाद जून में किसी भी दिन देवघर एयरपोर्ट का उदघाटन करवाने पर दोनों अधिकारी आपस में विचार विमर्श करेंगे. 4c का लाइसेंस मिलने के बाद पूर्ण रूप से देवघर एयरपोर्ट हवाई मार्ग के नक्शे पर स्थापित हो जाएगा.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+