साहेबगंज DMO पहुंचे ईडी कार्यालय, खुल सकते हैं कई राज


रांची(RANCHI) - आईएएस पूजा सिंघल मामले में ईडी की कार्रवाई तेज हो गयी है. लगातार आईएएस पूजा सिंघल के अलावा कई लोगों से पूछताछ जारी है. इसी क्रम में ईडी ने तीन जिलों के DMO को तलब किया था. जिसमें साहेबगंज DMO विभूति कुमार सोमवार सुबह ईडी के कार्यालय पहुंचे है. ईडी के पदाधिकारियों की ओर से DMO से कड़ी पूछताछ की जाएगी. बता दें कि DMO साहेबगंज किसी निजी कार्यक्रम का हवाला देकर ईडी से लगातार बच रहे थे. लेकिन ईडी की ओर से दुबारा समन जारी कर आने का आदेश दिया था.
मनरेगा घोटाला से अवैध खनन तक पहुंचा जांच
ईडी की ओर से रांची के पूर्व और वर्तमान DMO को भी समन जारी किया गया है. मनरेगा घोटाला की जांच से शुरू हुई कार्रवाई अब खनन तक पहुंच गई है. वहीं 6 मई को मनरेगा घोटाला मामले में आईएएस पूजा सिंघल और उनके करीबी के घर एक साथ 20 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी किया था. जिसमें CA सुमन कुमार के घर से 18 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ था. वहीं उसके बाद CA सुमन को गिरफ्तार किया गया. बाद में आईएएस पूजा सिंघल को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची
4+