गैंगस्टर प्रिंस ने ठेकेदार से मांगी रंगदारी, नहीं दिया तो घर पर की फायरिंग

    गैंगस्टर प्रिंस ने ठेकेदार से मांगी रंगदारी, नहीं दिया तो घर पर की फायरिंग

    धनबाद(DHANBAD) - वासेपुर का गैंस्टर प्रिंस खान पुलिस को ताबडतोडृ चुनौती दे रहा है. पुलिस उसके गुर्गो को गिरफ्तार करने का दावा करती है. उधर वह किसी न किसी घटना को अंजाम दिलवा दे रहा है. भूली के आजाद नगर में रंगदारी के लिए रविवार के तड़के फिर फायरिंग की गई है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार घटना बीच दोपहर की है. यह फायरिंग नगर निगम के ठेकेदार मतलूब अंसारी के घर पर की गई है. सूत्रों की माने तो पिछले एक सप्ताह से ठेकेदार को धमकी मिल रही थी. धमकी गैंस्टर प्रिंस खान दे रहा था. बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर युवक आए और फायरिंग कर चलते बने. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि पुलिस लगातार धमकी देने वाले गैंग के बदमाशों की गिरफ़्तारी कर रही है. दूसरे प्रदेशों में भी छापेमारी कर रही है लेकिन धमकी देने और फायरिंग करने का सिलसिला थम नहीं रहा है. इससे पुलिस की किरकिरी हो रही है.

    रिपोर्ट : शांभवी सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news