अनशन पर बैठे परिवार को नैतिक समर्थन दे रहे सत्ताधारी पार्टी के नेता, पर नहीं दिला पा रहे न्याय

    अनशन पर बैठे परिवार को नैतिक समर्थन दे रहे सत्ताधारी पार्टी के नेता, पर नहीं दिला पा रहे न्याय

    धनबाद(DHANBAD) - बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से प्रताड़ित परिवार आज भी न्याय की आस में रणधीर वर्मा चौक पर अनशन पर बैठा हुआ है.  इस चरण के अनशन का आज 18 वां  दिन है, फिर भी उनकी सुध  लेने वाला कोई नहीं है.  वैसे आज राजद के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कई लोग धरना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें नैतिक समर्थन दिया.  जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए जद्दोजहद कर रहे इस परिवार के साथ राजद खड़ा है.  

    राजद का एक प्रतिनिधिमंडल जल्दी धनबाद के उपायुक्त से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग करेगा तथा उनके परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश करेगा.  वही, धरना पर बैठी अशोक महतो की बेटी ने बताया कि पार्टी के कई लोगों ने आश्वासन तो दिया लेकिन अभी तक हम लोगों को न्याय नहीं मिला है.  उसने कहा कि संविधान और कानून गरीबों के लिए नहीं बल्कि ढुल्लू महतो जैसे दबंग विधायक के लिए बना है. लड़की ने कहा कि हम गांधीवादी विचार से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और तब तक लड़ते रहेंगे जब तक प्राण बचेगा. 

     बता दें कि झारखंड में अभी जेएमएम ,कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार चल रही है. कांग्रेस के नेता भी समर्थन दे चुके है.  जेएमएम के जिला अध्यक्ष भी धरना स्थल पर गए थे.  राजद वाले भी आज मिल कर आए है.  अब देखना है कि सरकार में शामिल तीनों गठबंधन के जिला स्तरीय प्रतिनिधि तो आंदोलन को सही बता रहे हैं लेकिन इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या करते हैं ,यह देखने वाली बात होगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news