अवैध लकड़ी की तस्करी करते ग्रामीणों ने पकड़ा, चालक सहित ट्रैक्टर वन विभाग को सौंपा

    अवैध लकड़ी की तस्करी करते ग्रामीणों ने पकड़ा, चालक सहित ट्रैक्टर वन विभाग को सौंपा

     सिमडेगा ( SIMDEGA) -  प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर चालक जंगल से महुआ की लकड़ी काट कर ट्रैक्टर में ढूलाई कर गांव की ओर ले जा रहा था. तभी गांव वालों ने उसे देखा और ट्रैक्टर को रोक कर पूछताछ करने लगे. पूछताछ करने के बाद पता चला कि वह ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिए लकड़ी लेकर जा रहा है. तब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को चालक समेत वन विभाग को सौंप दिया. वन विभाग के वनरक्षी रंजीत सिंह गांव वालों की इस कार्य को सराहना की. वनरक्षी ने कहा कि गांव वाले अब काफी जागरूक हो चुके हैं और जंगलों की रक्षा में लगे हुए हैं अगर गांव वाले ही खुद जंगलों की रक्षा करते हैं तो वन विभाग की काफी मदद होगी. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भविष्य में भी हमारा सहयोग करते रहे. हम आपका सहयोग करेंगे. उसने कहा कि वन संपत्ति आप सब की है. आप इनका रक्षा करना आपका कर्तव्य है. इतना ही नहीं विगत 13 मई को ग्रामीणों के सहयोग से ही अवैध रूप से एक ट्रैक्टर जंगल से पत्थर चोरी करते हुए भी पकड़ा और उससे भी वन विभाग को सुपुर्द किया है. इसके लिए वन विभाग ग्रामीणों को साधुवाद दिया.

    रिपोर्ट - अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news