एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर......

    एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर......

     धनबाद(DHANBAD) - झरिया बिजली के लिए तड़प रही है, पानी के लिए आठ -आठ आंसू बहा रही है लेकिन इस ऐतिहासिक शहर को न  बिजली मिल रही है और ना पर्याप्त मात्रा में पानी.  झरिया से सत्तापक्ष के विधायक हैं पूर्णिमा नीरज सिंह तो विपक्ष की राजनीति कर रही है रागिनी सिंह.  झरिया में पानी- बिजली संकट पर जहां सत्तापक्ष चुप है ,वही विपक्ष हल्ला बोल रहा है और व्यवस्था को नकारा बता रहा है.  

    धनबाद(DHANBAD) - नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की  टीम  ने शुक्रवार को ईसीएल ,मुगमा की  गोपीनाथपुर कोलियरी की जाँच की.   अवैध उत्खनन के दौरान जिस स्थान पर घटना घटी थी, उसके आसपास एवं अन्य स्थलों की  ली.   टीम के सदस्यों ने गोपीनाथपुर कोलियरी ओसीपी से पुसोई नदी की  दूरी की माफी ली.  अवैध उत्खनन स्थलों को तत्काल भरने को कहा.  ईसीएल  की टीम  अवैध उत्खनन स्थलों की हमेशा भराई करवाते रहने की बात कहीं परंतु टीम में शामिल सदस्य ईसीएल प्रबंधन के इस तर्क से सहमत नहीं दिख रहे थे. 

    धनबाद(DHANBAD) -  2% बजार  शुल्क  के खिलाफ  कारोबारियों का आंदोलन का असर धनबाद में आज साफ दिखा.  रोज जहां 100 से सवा सौ गाड़ियां बाजार समिति आती थी ,वहां आज दो चार गाड़ियां पहुंची है.  बाजार समिति के सदस्यों का दावा है कि शनिवार से आवक शून्य  हो जाएगा ,इसके बाद स्थिति बहुत बिगड़ेगी और इसके लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से जवाबदेह होगी.  


    धनबाद(DHANBAD) |  BCCL से रोजगार मांग रहे अप्रेंटिस छात्र संगठन ने घोषणा की है कि अब या तो रोजगार लेकर रहेंगे या फिर धरना स्थल से उनकी अर्थी उठेगी.  बता दें कि  छात्र पिछले 26 दिनों से बीसीसीएल मुख्यालय के समक्ष धरना दे रहे है.  प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन दिया कि 19 मई को आउटसोर्सिंग कंपनियों के साथ उनकी बैठक करा कर समाधान कर देंगे  लेकिन हुआ कुछ नहीं.  




    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news