एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर......

    एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर......

    धनबाद(DHANBAD) - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा है. दूसरे चरण में जिला परिषद की आठ , पंचायत समिति सदस्य 79, मुखिया के 73 तथा वार्ड सदस्य 746 सीट सहित 946 सीटों के लिए मतदान चल रहा है. कुल पदों में 542 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है.  वोटिंग  सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक  होगी.  3:00 बजे तक वोटिंग के लिए बूथों पर आने वाले वोटरों को लाइन में खड़ा कर दिया जाएगा और वह वोटिंग कर पाएंगे.  3:00 बजे के बाद आने वालों को वोट देने की इजाजत नहीं होगी.  जानकारी के अनुसार सुबह 11:00 बजे तक 37.85% वोटिंग हुई है.  बाघमारा में 39 .2% जबकि धनबाद में 36.5% वोटिंग हुई है. 

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के दो मजबूत घरानों का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. जनता मजदूर संघ के निबंधन को लेकर विवाद फिर बढ़ता दिख रहा है. विधायक अर्पणा सेन गुप्ता ने झारखंड के श्रम मंत्री एवं श्रम सचिव को पत्र लिख कहा है कि सत्ता का दुरुपयोग कर जनता मजदूर संघ का निबंधन रद्द करने की साजिश की जा रही है.  विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की ओर से मामला विधानसभा में उठाया गया था ,सफलता नहीं मिली तो कोर्ट में याचिका दायर की गई है ,जो विचाराधीन है.  

    धनबाद(DHANBAD) -  धनबाद का SNMMCH अस्पताल.  कई जिलों के मरीजों का इलाज करने वाला अस्पताल खुद बीमार ही रहता है. व्यवस्था का हाल यह है कि पचास लाख  रुपए की लागत से लगा लिफ्ट 15 दिन में ही सफेद हाथी बन गया है.  पावर बैकअप, जनरेटर आदि की सुविधा नहीं होने से 3 दिनों से यह लिफ्ट बंद है. विधायक राज सिन्हा ने अपने विधायक फण्ड से  50 लाख की लागत से इस लिफ्ट का उद्घाटन 30 अप्रैल 2022 को किया था. 

    धनबाद(DHANBAD)| धनबाद में दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन चौकस है. जिले के एसएसपी संजीव कुमार ने बाघमारा प्रखंड के कई बूथों  का दौरा किया. एसएसपी ने इस क्रम में  मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और  इलेक्शन अफसर से जानकारी ली. एसएसपी ने इसी क्रम में मुराईडीह कॉलोनी स्थित बरमसिया में बने बूथ का दौरा किया. दौरे के क्रम में एसएसपी  ने कहा की बाघमारा और धनबाद प्रखंड में शांति पूर्वक मतदान चल रहा है.  मतदान शांति पूर्वक कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तैयारी में है. एसएसपी के अनुसार स्पेशल फोर्स के अलावा मोटरसाइकिल दस्ते की भी  व्यवस्था की गई है. किसी भी सूरत में मतदान के दौरान शांति भंग करने वाले को बक्सा नही जाएगा.  मौके पर डी एस पी बाघमारा,बरोरा थानेदार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. 

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद और बाघमारा में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक लगभग  50% से अधिक मतदान हो चुका है.  प्रशासन द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बाघमारा में 53.5% तथा धनबाद में 49.2% मतदान हो चुका है.  अभी 2 घंटे का समय बचा  है.  उसके बाद भी 3:00 बजे तक जो लोग लाइन में लग जाएंगे ,वह  वोटिंग कर पाएंगे.  वैसे इस बार देखा जा रहा है कि ग्रामीण जनता बदलाव के मूड में है.  पुराने को दूध की मक्खी की तरह निकाल बाहर किया जा रहा है.  तोपचाची ,टुंडी में तो कुछ ऐसा ही देखने को मिला है.

    धनबाद(DHANBAD) | सेल चासनाला कोलियरी की कोल वाशरी में कोयला चोरी का विरोध करने पर कोयला चोरों ने एक राउंड गोली चलाई व पत्थरबाजी की.  जिसमे सुरक्षा जवान चंगेज आलम व ठेका कर्मी पोकलेन चालक मोनू खान घायल हो गए है.   सुरक्षा जवान प्रदीप महतो की  मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दियागया है. घटना बुधवार देर रत की है. 

    धनबाद(DHANBAD) | लू के थपेड़ों, चिलचिलाती धूप और 41- 42 डिग्री तापमान झेल रहे कोयलांचल में  आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला -बदला सा दिखा.  पूरे आसमान में  काले बादल छा गए.  मौसम ठंडा हो गया लेकिन जितनी बारिश की उम्मीद थी ,उतनी बारिश नहीं हुई.  नतीजा है कि उमस बढ़ गई है और कल यह और अधिक बढ़ेगी  ,फिर लोगों को परेशान करेगी, ऐसी संभावना है.  बता दें कि हीटवेव के कारण पिछले कई दिनों से कोयलांचल भीषण गर्मी झेल  रहा है  लेकिन आज हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है लेकिन यह गिरावट कितने दिनों तक राहत पहुंचाएगी, यह कहना कठिन है क्योंकि जिस अनुपात में उमस बढ़  रहा है ,लगता है कि कल का दिन परेशानी भरा हो सकता है. 

    धनबाद(DHANBAD) | आखिरकार बिजली संकट झेल रहे झरिया के लोगों का धैर्य आज टूट ही गया.  झरिया के लोगों ने आज अपराह्न 4 बजे  बिजली विभाग की शव यात्रा निकाली और जनप्रतिनिधियों को निशाने पर रखा.  इस भीषण गर्मी में झरिया के लोग बिजली के लिए त्राहि त्राहि   कर रहे हैं और यह समस्या पिछले चार-पांच दिनों से बनी हुई है.  यूं तो पूरे कोयलांचल में बिजली संकट गहराया  हुआ है लेकिन झरिया के लोग चार-पांच दिनों से बिजली के दर्शन भी नहीं कर पा रहे है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news