जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शुक्रवार दिनांक 20 May  2022को जमशेदपुर  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छब्बन नहीं रहे: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद रजा अब्बास रिजवी 'छब्बन'(69) का गुरूवार की दोपहर एक बजे निधन हो गया.वे दो वर्षों से कई बीमारियों से जूझ रहे थे.शोक में तिलक पुस्तकालय पार्टी कार्यालय में कांग्रेस का झंडा तीन दिनों तक झुका रहेगा.( प्रभात खबर )


    मानगो पुल के दोनों लेन 55दिन बाद शुरू:
    मानगो पुल के दोनों लेन की मरम्मतीकरण का काम पूरा हो गया है.शुक्रवार से पुल पूरी तरह चालू हो जाएगा.इससे पौने दो माह से जाम से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी.गुरूवार को जुस्को के सीनियर जीएम और अन्य अधिकारी निरीक्षण के लिए मानगो पुल पहुंचे थे.(हिंदुस्तान)

    घाटशिला से देवयानी व मुसाबनी से लक्ष्मी जिप सदस्य निर्वाचित: पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत घाटशिला के जगदीश चंद्र विद्यालय में मतगणना का काम पूरा हुआ.घाटशिला की 8और मुसाबनी के 5 पंचायतों की मतगणना का काम पूरा कर लिया गया.घाटशिला से देवयानी मूर्मू और मुसाबनी से लक्ष्मी मूर्मू जिप सदस्य निर्वाचित हुईं. (उदितवाणी)

    टाटा स्टील में फिर निकली job for job , एक जून से शुरू: टाटा स्टील में एक बार फिर सुनहरे भविष्य की योजना 3निकाली गई है.टाटा स्टील और ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों को इस योजना की सुविधा का लाभ मिलेगा.कर्मचारी चाहें तो अपने आश्रित को नौकरी दे सकते हैं.जिनकी उम्र 40वर्ष हो चुकी हो और जो कंपनी में कम से कम दस वर्ष काम कर चुके हों वैसे कर्मचारी की इसका लाभ ले सकते हैं.सेपरेशन स्कीम ग्रहण करने के बाद रिटायरमेंट तक बेसिक वेतन, डीए वार्षिक इंक्रीमेंट के साथ मासिक प्रतिदान मिलेगा.(चमकता आईना)

    दूसरी पत्नी ने प्रेमियों के साथ गला घोंटकर की पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार, 24घंटे के अंदर हुआ खुलासा: सरायकेला- चांडील के चौका थाना के मुटुदा में करमू मुंडा की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी ग ई थी.शिकायत पर त्वरित अनुसंधान करके पुलिस ने पत्नी मानी मुंडा और उसके दो प्रेमियों राजेश रजक और सुशील सरदार को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने 24घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया.(न्यू इस्पात मेल)

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news