डीटीओ ने बस मालिकों के साथ की बैठक, 120 बसें देने पर बनी सहमति

    डीटीओ ने बस मालिकों के साथ की बैठक, 120 बसें देने पर बनी सहमति

    दुमका (DUMKA) – जिला में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 24 मई को होना है. इसी कड़ी में गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय में बैठक हुई. जिला परिवहन पदाधिकारी पी बारला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बस ओनर एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान बस मालिकों से यह जानकारी ली गई कि कौन बस ओनर कितना बस चुनाव में दे सकते हैं, ताकि दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो.

    मतदाताओं को होगी सुविधा

    बैठक के बाद जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 24 मई को होने वाले चुनाव के मद्देनजर 148 बस और 125 छोटी वाहनों की जरूरत है. बैठक के दौरान बस मालिकों ने 120 बस देने का भरोसा दिया, जिन्हें 20 मई को वाहन कोषांग में जमा कराया जाना है. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सड़कों पर उतर कर बसें सीज करना नहीं पड़े इसलिए बस मालिकों के साथ बैठक की गई. अगर रोड पर उतरकर बस पकड़ते हैं तो उस पर सवार यात्रियों को काफी परेशानी होगी. प्रशासन का यह प्रयास है कि चुनाव भी संपन्न हो जाए और लोगों को परेशानी भी ना हो.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news